कर्नाटक में पति ने पत्नी की मस्जिद में शिकायत की:महिला को बुला पाइप-डंडो से पीटा, रिश्तेदारों के साथ घूमने से नाराज था पति, 6 लोग गिरफ्तार

कर्नाटक के दावणगेरे इलाके में एक 38 वर्षीय महिला के साथ कुछ लोगो ने मारपीट की। घटना 9 अप्रैल की है। पीड़ित शबीना बानू और उसके पति जमील अहमद उर्फ ​​शमीर के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद अहमद ने स्थानीय मस्जिद में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी। दरअसल, 7 अप्रैल को पीड़िता शबीना बानू के घर उसके रिश्तेदार नसरीन और फैयाज आए थे, जिनके साथ शबीना घूमने भी गई थी। अहमद को यह बात पंसद नही आई और उसने नाराज होकर अपनी पत्नी, नसरीन और फैयाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। दो दिन बाद, 9 अप्रैल को, तीनों को मस्जिद में बुलाया गया। जब वे मस्जिद पहुंचे तो बाहर ही छह लोगों के एक समूह ने शबीना पर लाठी और पाइप से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावरों ने उसे मारने के लिए पत्थर फेंकने की भी कोशिश की। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नियाज (32), मोहम्मद गौसपीर (45), चांद बाशा (35), दस्तगीर (24) , रसूल टीआर (42) और इनायत उल्लाह (51) के रूप में हुई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ साजिश, हमला और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया है। 4 वीडियो में पूरी घटना… हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की से मारपीट का मामला सामने आया था 12 अप्रैल को बेंगलुरु के एक पार्क में एक हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की से मारपीट करने और धमकाने का मामला सामने आया था। ये दोनों स्कूटी पर बैठे थे। तभी कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया और सवाल जवाब कर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। लड़कों ने दोनों के साथ मारपीट भी की थी। वहीं युवती से कहा ‘तुम बुर्का पहनकर एक हिंदू लड़के के साथ बाइक पर क्यों बैठी हो? तुम्हें शर्म नहीं आती? आरोपियों ने लड़की से उसके परिवार वालों का नंबर मांगा। नंबर देने से इनकार करने पर वो युवती को डराने-धमकाया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों वसीम, मंसूर, अफरीद, महिन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई थी। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा था यह यूपी-बिहार या मध्य प्रदेश नहीं है। यह प्रगतिशील राज्य है। यहां ऐसी मॉरल पुलिसिंग वाली हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पर यूपी भाजपा ने कहा था – कांग्रेस की सरकार कभी यूपी बना भी नही सकती है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… कर्नाटक छेड़छाड़ मामला, गृहमंत्री ने माफी मांगी:कहा- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित, पहले बोले थे- बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में ऐसी घटनाएं आम कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने यौन उत्पीड़न की घटना पर अपनी टिप्पणी के बाद माफी मांगी है। उन्होंने कहा,’ मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता हूं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *