कर्नाटक में बजरंग दल नेता की हत्या के बाद तनाव:8 की गिरफ्तारी; मंगलुरु सिटी में 6 मई तक कर्फ्यू; एंटी कम्युनल टास्क फोर्स बनेगी

कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल का नेता और 2022 के फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की बुधवार रात करीब 8:30 बजे हत्या कर दी गई। इसके बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने 2 मई से लेकर 6 मई तक पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है। वहीं, राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बताया कि मामले की जांच जल्द ही एंटी कम्युनल टास्क फोर्स करेगी। पुलिस भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। कोई कितना भी शक्तिशाली व्यक्ति क्यों न हो, पुलिस एक्शन लेगी। चाहे वे राजनीतिक नेता ही क्यों न हो। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। भाजपा ने मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। घटना की 2 तस्वीरें 6 हमलावरों ने सुहास की हत्या की
सुहास गुरुवार की रात अपने पांच साथियों के साथ कार से कही जा रहा था। तभी दो कार में सवार अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोक। इसके बाद तलवारों और धारदार हथियारों से सुहास पर ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर रूप से घायल सुहास को एजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भाजपा बोली- कर्नाटक में कानून व्यवस्था फेल
मंगलुरु सिटी नॉर्थ से भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने सुहास शेट्टी की हत्या पर कहा- कर्नाटक में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार ने असामाजिक और जिहादी ताकतों को बढ़ावा दिया है। इसी वजह से ये लोग जो चाहे वो कर रहे हैं। पुलिस का ध्यान कानून व्यवस्था संभालने के बजाय तबादलों और निलंबनों में लगा हुआ है। सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालने में ज्यादा दिलचस्पी है। सुहास का मारा जाना उनके परिवार और पूरे हिंदू समाज के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। आज जो बंद बुलाया गया है, हम उसका समर्थन करते हैं और हम खुद भी उसमें शामिल होंगे। सुहास एक हिंदू कार्यकर्ता थे। यह पूरी तरह से राज्य सरकार की नाकामी है। हमें अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच की मांग करनी चाहिए। सुहास शेट्टी कौन हैं
सुहास शेट्टी 2022 में 23 साल के मुस्लिम युवक मोहम्मद फाजिल चर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक था। उसके खिलाफ 5 आपराधिक मामले (एक दक्षिण कन्नड़ और चार मंगलुरु शहर में) दर्ज थे। लंबे समय तक बजरंग दल और हिंदू संगठनों का नेता रहा है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…. गोवा के शिरगांव में भगदड़, 7 की मौत, 50 घायल:बिजली तार गिरने से हादसा, एक-दूसरे पर गिरे लोग; 20 की हालत गंभीर, PM ने जताया दुख गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा (यात्रा) के दौरान शुक्रवार रात मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी शनिवार सुबह आई है। हादसे में 50 से ज्यादा लाेग घायल हैं, जिनमें 20 गंभीर हैं। राहत-बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *