कर्नाटक में 2 लेक्चरर समेत 3 गिरफ्तार:छात्रा को नोट्स देने के बहाने बुलाकर रेप किया; महिला आयोग के निर्देश पर कार्रवाई

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में मंगलवार को तीन लोग बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए। इसमें मूडबिद्री इलाके के निजी कॉलेज के दो लेक्चरर शामिल हैं। पीड़ित उसी कॉलेज की स्टूडेंट है, जिसमें दोनों पढ़ाते हैं। राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद ये गिरफ्तारियां हुई हैं। घटना एक महीने से ज्यादा पहले की है, लेकिन मामला तब सामने आया जब छात्रा ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने FIR दर्ज की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब समझिए क्या है पूरा मामला आरोपी नरेंद्र फिजिक्स का जबकि संदीप बायोलॉजी का लेक्चरर है। तीसरे आरोपी की पहचान अनूप के रूप में हुई है। यह दोनों लेक्चरर का दोस्त है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र ने छात्रा को नोट्स देने के बहाने बेंगलुरु बुलाया और अनूप के घर पर उसका बलात्कार किया। नरेंद्र ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। दूसरे लेक्चरर संदीप ने घटना की तस्वीरों और वीडियो को लेकर पीड़ित को ब्लैकमेल करना शुरू किया और संबंध बनाने की मांग की। वहीं, तीसरे आरोपी अनूप ने छात्रा को उसके कमरे में आने की CCTV फुटेज होने का दावा करके उसके साथ बलात्कार किया। 4 दिन पहले ओडिशा में सेक्शुअली हैरेसमेंट पीड़ित का आत्मदाह ओडिशा में हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) के सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान छात्रा ने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली। 12 जुलाई की घटना में छात्रा 95 फीसदी झुलस गई थी और 14 जुलाई की देर रात उसकी मौत हो गई। छात्रा फकीर मोहन कॉलेज में इंटीग्रेटेड BEd कोर्स में सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। 12 जुलाई को घटना से पहले वह प्रिंसिपल के पास गई थी। प्रिंसिपल ने उसे शिकायत वापस लेने को कहा। इसके बाद पीड़ित ने आत्मदाह कर लिया। छात्रा को पहले बालासोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने AIIMS भुवनेश्वर रेफर कर दिया था। ओडिशा पुलिस ने 12 जुलाई को ही आरोपी HOD समीर कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। राज्य सरकार ने कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को सस्पेंड किया था। हालांकि, राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच 14 जुलाई को पुलिस ने प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने पीड़ित से मुलाकात की थी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 14 जुलाई को AIIMS के बर्न यूनिट में पीड़ित से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए भुवनेश्वर AIIMS पहुंची थीं। उन्होंने पीड़ित के परिवार को अच्छे से अच्छा इलाज का आश्वासन दिया था। ——————————————————— रेप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… IIM कलकत्ता में रेप, आरोपी गिरफ्तार; काउंसलिंग सेशन के बहाने बॉयज हॉस्टल बुलाया था इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता में 12 जुलाई को बलात्कार का मामला सामने आया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोनों की जान-पहचान हुई थी। स्टूडेंट किसी निजी मामले में सलाह के लिए आरोपी से मिलने IIM आई थी। इसके बाद उसे बॉयज हॉस्टल ले जाया गया, जहां उससे रेप हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *