कर्बला में जुटे अकीदतमंद पूरे दिन चला नियाज फातिहा

इटखोरी| इटखोरी प्रखंड के विभिन्न गांव मोहल्ले से गुरुवार को 10 की संख्या में युवा श्रद्धालुओं की जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर माता रानी की दर्शन पूजन कर यात्रा मंगलमय के लिए आराधना की। इसके बाद वे लोग मंदिर प्रांगण के कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था टेककर अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गए। जत्थे में शामिल रंधीर सिंह एवं द विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक नीरज सिन्हा ने बताया कि हमलोग 7 जुलाई को अमरनाथ पहुंच कर बाबा बर्फानी के दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद 11 जुलाई को माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचेंगे। यहां मां की पूजा पाठ के बाद 15 जुलाई को खाटू श्याम पहुंचकर पुजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 17 जुलाई को ट्रेन के रास्ते से कोडरमा आएंगे। भास्कर न्यूज | चतरा मोहर्रम की सातवीं तारीख गुरुवार को लोग स्थानीय कर्बला पहुंचे और नियाज – फातिहा कराया। इसे लेकर कर्बला में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी रही। पूरे दिन वहां का वातावरण मेला सा रहा। महिला-पुरुष एवं बच्चे उत्साह के साथ कर्बला पहुंचे और अकीदत के साथ नियाज एवं फातिहा कराया। सुबह के आठ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक अकीदतमंदों का आने-जाने का क्रम बना रहा। सुबह से ही कर्बला के आसपास मेला सा नजारा था। चार्ट लेकर नारियल एवं मूंगफली के ठेले लगे हुए थे। मीठी सिरनी की बिक्री अलग से हो रही थी। ठेलों पर अच्छी खासी भीड़ थी। कुछ ऐसे भी अकीदतमंद थे, जो फातिहा पढ़ने के लिए गए थे। मुहर्रम का चांद दिखाने के साथ ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। कर्बला की साफ सफाई और रंग रोगन का कार्य पहले ही करा लिया गया था। अकीदतमंदों ने बताया कि मुहर्रम के सात तारीख को कर्बला में नियाज और फातिहा के लिए जुटते हैं। अकीदतमंद अपने साथ सिरनी या फिर मीठी चीजें लेकर आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *