कोण्डागांव| छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह का बुधवार को कोंडागांव आगमन हुआ। वे दोपहर 2 बजे अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में राम प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन की मजबूती, केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं तथा विशेषकर श्रमिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर चर्चा की।


