कर्मचारियों-टीचर्स ने खेले कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे खेल:सीहोर में जिला स्तरीय आनंद उत्सव में लोक व्यंजनों ने बढ़ाया उत्साह

सीहोर के शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान में जिला स्तरीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां हुईं, जिनमें जिलाधिकारी, कर्मचारी, टीचर, बच्चे, युवा और नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आनंद उत्सव के तहत सितोलिया, गोलाफेंक, रस्सी कूद, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, क्रिकेट, टेबल टेनिस, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल और शतरंज जैसे खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने इन खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और खेल भावना का परिचय दिया। कलेक्टर बालागुरु के. और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। कलेक्टर बोले- ऐसे कार्यक्रम सहयोग को बढ़ावा देते हैं
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि आनंद उत्सव हर्षोल्लास और सहयोग का संगम है। ऐसे कार्यक्रम सामूहिकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक भाग लेते हैं, जिससे एकता की भावना विकसित होती है। कलेक्टर ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ये आयोजन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आपसी सामंजस्य और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। उत्सव स्थल पर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने परंपरागत स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। ये स्टॉल उत्सव का विशेष आकर्षण रहे। स्थानीय व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया, जिन्होंने इन व्यंजनों का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *