कर्मचारियों ने खेमराज कमेटी रिपोर्ट का किया विरोध:कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना, रिपोर्ट की प्रतियां जलाई

करौली में राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने खेमराज कमेटी की रिपोर्ट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के सामने धरना देते हुए रिपोर्ट की होली जलाई और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि खेमराज कमेटी की रिपोर्ट कर्मचारी हित में नहीं है, जिसका कर्मचारियों में जबरदस्त विरोध है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *