कर्मियों के लंबित समस्याओं के समाधान करने की मांग

महासमुंद| छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला महासमुंद के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा द्वारा कर्मचारियों की 2 महत्वपूर्ण व लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। पूर्व सरकार द्वारा जुलाई 2019 से जनवरी 2021 तक शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को पेंडिंग रखा गया, जिसके कारण किसी प्रकार एरियर्स राशि भुगतान भी नहीं की गई जिससे कर्मचारियों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। चुनाव के दौरान केन्द्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने की घोषणा को मोदी की गारंटी बताया गया, जिसके कारण कर्मचारियों ने विश्वास किया। सरकार बनने के बाद वर्तमान सरकार भी मोदी की गारंटी पूरी करने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। साथ ही शासकीय सेवकों की सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर अधिकतम 50 हजार रुपए प्रदान करने की योजना काफी पुरानी है, जबकि वर्तमान में महंगाई की दर काफी बढ़ चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *