भास्कर न्यूज । चतरा व्यवहार न्यायालय के सभागार में सोमवार को ई – फाइलिंग पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें कार्यालय के नाजिर, नायब नाजिर, सभी प्रोसेस सर्वर एवं कुछ अन्य कर्मी सहित कुल 40 कर्मी शामिल हुए। यह प्रशिक्षक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रुप में उपस्थित विधि विभाग झारखंड के सचिव कमल रंजन , सीआईएस के कर्मी कुणाल गुप्ता, विकास कुमार वर्मा ने कार्यालय के नाजिर, नायब नाजिर, सभी प्रोसेस सर्वर एवं कुछ अन्य कोर्ट स्टाफ को प्रोजेक्टर के माध्यम से ई – फाइलिंग, प्रोसेस जेनरेशन, पेपर लेस वर्क, एनस्टेप , प्रोसेस कर्मी रोल मैनेजमेंट , ऑनलाइन तामीला रिपोर्ट, प्रतिदिन कर्मचारियों के द्वारा ई कोर्ट सर्विस में की जाने वाली कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।


