सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वास्थ्य विभाग बोकारो के लैब तकनीशियन संतोष कुमार लंबे समय से लापता है, इसको लेकर रविवार को ब्रह्मर्षि परिवार की बैठक सेक्टर-4जी में हुई। अध्यक्षता डॉ. एनके राय ने और संचालन सदस्य प्रेम कुमार ने किया। इस दौरान प्रेम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बोकारो के लैब तकनीशियन संतोष कुमार लंबे समय से लापता है, लेकिन बोकारो प्रशासन आज तक उसका पता नहीं लगा पाई, इससे आक्रोश बढ़ रहा है। इसको लेकर सिविल सर्जन, उपायुक्त और एसपी की निष्क्रियता के विरुद्ध एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 7 दिसंबर को चास में बैठक कर तिथि का निर्धारण किया जाएगा और आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी। आयोजक मंडल सदस्य एनएनपी साही ने कहा कि ब्रह्मर्षि परिवार समाज को एकीकृत किया जाएगा। बैठक में एचके चौधरी, अशोक कुमार राय, सुशील ठाकुर, पियूष राय, श्याम मनोहर सिंह, बाल कृष्णा मुरारी, रचित कुमार, सुधीर कुमार, केके सिंह, सर्वेश चौधरी, संजय कुमार, मदन प्रसाद सिंह, शैलेन्द्र कुमार, विकास ठाकुर, संजय कुमार, अनिल कुमार आदि थे।


