भास्कर न्यूज | पामगढ़ विकासखंड पामगढ़ के संकुल केन्द्र मुडपार ब में संकुल के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके लिए चयनित शिक्षकों को कलस्टर एक्सीडेंट टीचर का अवार्ड दिया गया। संकुल प्राचार्य सेवक राम राठौर के द्वारा बताया गया कि वर्ष भर जो शिक्षक संकुल के विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और जिसके कारण विकास खंड और संकुल का नाम जिले में उल्लेखित होता है। ऐसे शिक्षक जो विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रहे हैं परन्तु उनका कार्य सामने नही आ पाता और उन्हें कोई सम्मान नहीं मिल पाता, उन सभी शिक्षकों के लिए संकुल स्तर पर कलस्टर एक्सीलेंट शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहनलाल कौशिक ने की और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड समन्वयक दुष्यंत भर्तिहरी उपस्थित हुए। इनके कर कमलों से संकुल के शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि और शिक्षक।


