नर्मदापुरम के अमर चौक में किराए के मकान में रहने वाली महिला का उसके लिव-इन पार्टनर ने ही कलावा से गला घोंटा था। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को साड़ी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने महज तीन दिन में इस ‘फेक सुसाइड’ की कहानी का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी बलराम उर्फ गोलू सेन (निवासी बालागंज) को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि आरोपी बलराम, गीता गोस्वामी का लिव-इन पार्टनर था। अक्सर उसके घर आता-जाता था। 12 दिसंबर की दोपहर जब महिला का शव फंदे पर लटका मिला, तब आरोपी भी मौके पर पहुंचा था। पुलिस और एफएसएल टीम को मौके पर फांसी की बजाय संघर्ष के निशान मिले थे। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की। मोहल्ले वालों और मृतका की बेटी के बयान के बाद पुलिस ने बलराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। विवाद के बाद रात 3 बजे भागा, आज कोर्ट में पेशी
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 11 दिसंबर की रात वह महिला के घर गया था। वहां किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने कलावा से गीता का गला घोंट दिया। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर तड़के 3-4 बजे वहां से भाग निकला। कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। बेटी जन्मदिन मनाने नानी के घर गई थी, मां अकेली थी
जानकारी के मुताबिक, गीता अपनी बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। घटना से एक दिन पहले बेटी का जन्मदिन था। वह सेलिब्रेशन के लिए अपनी नानी के घर चली गई थी, इसलिए उस रात वह घर पर अकेली थी। अगले दिन दोपहर में जब बेटी लौटी, तो उसने मां को फंदे पर लटका पाया। ये खबर भी पढ़ें… जन्मदिन मनाने गई थी बेटी, मां ने किया सुसाइड नर्मदापुरम शहर के अमरचौक इलाके में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक 40 वर्षीय महिला गीता गोस्वामी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतका की बेटी दोपहर लगभग 12 बजे घर पहुंची और उसने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा। घबराई हुई बेटी ने तुरंत पड़ोसियों और परिचितों को सूचना दी… पूरी खबर पढ़ें


