कला पर्व में देश-विदेश के 175 से अधिक युवा कलाकार आएंगे

कला संस्था कलावर्त न्यास की ओर से आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव में इस वर्ष मॉरीशस, ब्रिटेन, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल के साथ ही देश की 18 से अधिक प्रतिष्ठित कला संस्थानों के 175 से अधिक युवा कलाकार शिरकत करेंगे। न्यास के सचिव पवन गरवाल ने बताया पिछले वर्षों से इस वर्ष युवा कलाकारों की संख्या में वृद्धि हुई है। 25 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस आयोजन में मुख्य रूप से डॉ. संजय कुरहे कॉलेज ऑफ मॉडर्न आर्ट अमरावती के सर्वाधिक 43 विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इसके अलावा मीत फाइन आर्ट कॉलेज पुणे, पेसिफिक यूनिवर्सिटी उदयपुर, चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब, लाइन लाइट फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट संभाजी नगर, श्री कला महाविद्यालय नागपुर, सीवीएम कॉलेज वी. विद्यानगर आैर अभिनव कला महाविद्यालय पाषाण (पुणे) के कलाकार भी शामिल होंगे। इनके अतिरिक्त 70 से अधिक वरिष्ठ चित्रकार भी आयोजन मे शामिल होंगे। गरवाल ने बताया ये सभी चित्रकार चार दिनी कला शिविर के अंतर्गत कला सृजन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *