कलेक्टर-एसपी ने वाहन-शस्त्रों पूजन कर हर्ष फायर किया:अशोकनगर के थाने में सांकेतिक बलि दी; शक्ति, सुरक्षा और पराक्रम का प्रतीक विजयदशमी

अशोकनगर पुलिस लाइन में गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने वाहनों का पूजन कर हर्ष फायर किया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया। परंपरा के अनुसार प्रतीकात्मक रूप से कूम्हड़े की बलि भी दी गई। शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस के वाहनों की भी पूजा की गई। इसके बाद, परंपरा का निर्वहन करते हुए हर्ष फायर किए गए। यह पूरा आयोजन ईसागढ़ रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा, एसडीओपी विवेक शर्मा, आरआई शिवमंगल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी और लड्डूराम कोरी सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन की यह परंपरा शक्ति, सुरक्षा और पराक्रम के प्रतीकों को सम्मान देने तथा वीरता एवं न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *