कलेक्टर के नाम से वॉट्सएप पर रुपए मांग रहे बदमाश:इंटरनेशनल नंबर से मैसेज कर रहे, IAS ने कहा- सभी लोग अलर्ट रहें

अजमेर कलेक्टर लोकबंधु के नाम से वॉट्सएप पर साइबर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। ठगों ने इंटरनेशनल नंबर से जिले के अधिकारियों को मैसेज कर पैसों की डिमांड की। मामले में जिला कलेक्टर ने लोकबंधु ने अलर्ट रहने के अपील की है। साथ ही अजमेर एसपी को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लोकबंधु ने बताया- मंगलवार सुबह कुछ अधिकारियों के ने बताया कि मेरी फोटो लगाकर एक फर्जी वॉट्सएप अकाउंट बनाया गया है। इंटरनेशनल नंबर से जिला कलेक्टर के नाम से मैसेज कर पैसों की डिमांड की गई है। कलेक्टर ने बताया- जैसे ही मामला संज्ञान में आया। इसे लेकर अपील जारी कर अधिकारियों और जनता से सतर्क रहने के लिए कहा है। इंटरनेशनल नंबर से इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। अगर किसी को भी यह मैसेज आता है तो उसे बिना रेस्पॉन्स दिए ब्लॉक कर रिपोर्ट किया जाए। मामले में अजमेर एसपी को सूचना देकर जांच के लिए कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *