कलेक्टर के निर्देशन में दिव्यांग रोहिणी प्रसाद को मिली व्हीलचेयर

कलेक्टर के निर्देशन में दिव्यांग रोहिणी प्रसाद को मिली व्हीलचेयर
अनूपपुर।
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली को जनपद पंचायत अनूपपुर के ग्राम पंचायत चुकान निवासी दिव्यांग रोहिणी प्रसाद ने बताया कि वह जन्म से ही दिव्यांग है तथा उन्हें चलने-फिरने में अब अत्यधिक कठिनाई होती है, जिसके कारण उन्हें व्हीलचेयर की आवश्यकता है, जिससे वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक आ जा सके। कलेक्टर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दिव्यांग हितग्राही रोहिणी प्रसाद को एडीप योजना अंतर्गत सहायक उपकरण व्हीलचेयर प्रदान करने की व्यवस्था सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी तथा समग्र विस्तार अधिकारी सुदीप गर्ग द्वारा की गई। तत्पश्चात् अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय द्वारा रोहिणी प्रसाद को व्हीलचेयर ससम्मान प्रदान किया गया। इस त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही से दिव्यांग हितग्राही रोहिणी प्रसाद प्रसन्न नजर आए और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं जिला प्रशासन का आभार माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *