जनसुनवाई में कलेक्टर ने 81 आवेदन पत्रों में की सुनवाई

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 81 आवेदन पत्रों में की सुनवाई
अनूपपुर।
जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में संपन्न हुई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 81 आवेदनों पर जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में ग्राम चकेठी तहसील अनूपपुर के सत्यनारायण सोनी ने पिता की दुर्घटना में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के तहत सहायता राशि दिलाए जाने, ग्राम पसला तहसील अनूपपुर के लल्ला कुम्हार ने उनके पट्टे की भूमि को बाईपास मार्ग के निर्माण हेतु अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, ग्राम सुलखारी तहसील जैतहरी के जोहन राठौर ने पट्टे की भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, ग्राम केल्हौरी तहसील अनूपपुर के रमेश बैगा ने दबंगों द्वारा उनके पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा कर आवास निर्माण किए जाने, ग्राम पड़ौर तहसील अनूपपुर के उमाकान्त सिंह ने ओलावृष्टि से फसल नुकसान होने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *