कलेक्टर डॉ. भुरे 3 साल के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले के कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इस संबंध में एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिख सर्वेश्वर भुरे की पोस्टिंग की सूचना देते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है। सर्वेश भुरे का वहां तीन साल का कार्यकाल रहेगा। राजनांदगांव के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे जलग्रहण मिशन के संचालक रहते समय पिछले साल भारत सरकार के टेक्सटाइल में ज्वाइंट कमिश्नर के लिए अप्लाई किया था। देश का टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस मुंबई में है। यह सेंट्रल के मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल डिपार्टमेंट में आता है। सर्वेश्वर भुरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। महाराष्ट्र के ही वे रहने वाले हैं और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में उन्हें पोस्टिंग मिली है। जीएडी के सूत्रों से पता चला है, इस महीने के अंत तक भुरे राजनांदगांव कलेक्टर से रिलीव होकर ज्वाइन करने मुंबई जाएंगे। वे 21 अप्रैल से बतौर राजनांदगांव कलेक्टर यहां पदस्थ हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *