कलेक्टर ने किया निरीक्षण, कहा- जब्त धान बोरियों में अनिवार्य रूप से सील लगाएं

बालोद| सोमवार को कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने डौंडी विकासखंड के ग्राम गुजरा स्थित फुटकर धान व्यापारी पन्नूलाल कोरेटिया के घर जाकर खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी की जांच टीम द्वारा जब्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया। इस दौरान मिश्रा ने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को सभी जब्त धान बोरियों में अनिवार्य रूप से जब्ती की सील लगाने के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि व्यापारी पन्नूलाल कोरेटिया के पास कृषि उपज मंडी द्वारा जारी अनुज्ञप्ति के आधार पर 10 क्विंटल से अधिक धान था। त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच दल ने कुल 75 कट्टा अतिरिक्त धान जब्त किया। सभी धान बोरियों में सील लगाने की प्रक्रिया पूरी कर व्यापारी को सुपुर्दगी में दिया गया। जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *