कलेक्टर ने की जनसुनवाई, कम आए परिवादी:ADM बोलीं- समस्याओं का जल्द समाधान होता; सड़क, पानी की ज्यादा आती शिकायत

अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय जनसुनवाई की, जिसमें 125 परिवादी पहुंचे। पहले की तुलना में परिवादी काफी कम हुए हैं। शुरुआत में कलेक्टर की जनसुनवाई में 500 से अधिक परिवादी पहुंचे थे। ADM बीना महावर ने बताया कि सड़क, पानी, पट्टे और पुलिस से जुड़ी समस्या ज्यादा आई है। समस्याओं को संपर्क पोर्टल पर दर्ज कर संवीक्षा होती है। इसी कारण कम परिवारदी हुए हैं। कलेक्टर ने कहा- 10 दिन में समाधान करेंगे जनता कॉलोनी से काफी लोग रोड पर भरने वाले गंदे पानी की समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से एक परिवादी हंसराज चौधरी ने कहा कि जनता कॉलोनी मूंगस्का में सरकारी की मूलभूत सुविधाएं नहीं है। रोड पर अतिक्रमण है। बारिश में पानी भरता है। रोड पर गंदा पानी जमा होता हैं। शव लेकर जाते समय भी दिक्कत आती है। करीब 3 महीने पहले यहां सीवरेज लाइन डालने का पट्टिका लगा दी। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। कलेक्टर ने 10 दिन में खुद मौका देखने को कहा है। इस बीच समाधान कराने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *