नारायणपुर| कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बुधवार को जिले के गरांजी स्थित एजुकेशन हब परीयना दिव्यांग बच्चों का विद्यालय, परीयना प्रतियोगिता परीक्षा निशुल्क कोचिंग सेंटर, शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर और बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय सुलेंगा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने परीयना में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए रहन-सहन और खान-पान के प्रबंधों की जानकारी ली।


