कलेक्टर ने गोदन पीएचसी में देखी व्यवस्थाएं, फीडबैक लिया

जालोर | कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने आहोर उपखंड स्थित पीएचसी गोदन का औचक निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने ओपीडी देखकर दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अवलोकन के दौरान पीएचसी परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शौचालय साफ रखने, मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण करवाने को लेकर निर्देशित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *