कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कोंडागांव| जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जनदर्शन में विभिन्न समस्‍याओं और मांगों को लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कलेक्टर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में ग्राम आलबेड़ा की महिलाओं ने महतारी वंदन योजना एवं वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की बात कही, जिस पर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। इसी प्रकार आवास, मोबाइल नेटवर्क की समस्या, विभिन्न राजस्व सहित विभिन्न मांगों को आवेदन प्राप्त हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *