जालोर | कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे ने मंगलवार को जिला कारागृह का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर ने बंदियों से कारागृह की व्यवस्थाओं, उनकी दिनचर्या व उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीमार बंदियों के उपचार के लिए कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर कारागृह की पुलिस उप अधीक्षक सम्पति बामणिया सहित कारागृह के कार्मिक व पुलिस जवान उपस्थित रहे।


