बालोद| कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जनदर्शन के दौरान डौंडी विकासखंड के ग्राम खल्लारी के दिव्यांग हरिओम और डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम किल्लेकोड़ा के दिव्यांग ईश्वर रावटे को ट्रायसाइकिल प्रदान की। कलेक्टर के निर्देश पर दोनों दिव्यांगों को तुरंत ट्राय साइकिल मिल गई, जिससे वे और उनके परिजन अत्यंत प्रसन्नचित नजर आए। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।


