कलेक्टर ने दिव्यांग बालिका को वॉकर और कृत्रिम पैर दिए

बालोद| गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम खर्रा की दिव्यांग बालिका रीना निषाद को कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने वॉकर और कृत्रिम पैर प्रदान किए। संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में कलेक्टर ने रीना एवं उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछा और उन्हें पूरे मनोयोग से विद्या अध्ययन करते हुए जीवन में उपलब्धि हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस दौरान रीना के पैरों का भी निरीक्षण किया। आवश्यक देखभाल पर ध्यान देने का निर्देश दिया। इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक अजय गेडाम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *