कलेक्टर ने धान-खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया:अंतिम दिन बलौदाबाजार में व्यवस्थाओं की समीक्षा की, 7.5 लाख टन से अधिक धान की हुई खरीद

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने धान खरीदी के अंतिम दिन शुक्रवार को बिटकुली स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान समिति प्रबंधक से धान खरीदी की जानकारी ली और केंद्र पर आए किसानों से भी बातचीत की। कलेक्टर सोनी ने अधिकारियों को पंजी में इंद्राज के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की ताकि अंतिम दिन तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु रहें। बलौदाबाजार में 7.5 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया कलेक्टर ने बताया कि जिले में धान खरीदी का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अब तक साढ़े सात लाख टन से अधिक धान की खरीदी की जा चुकी है। आज जारी किए गए टोकन से हुई खरीदी के आंकड़े अभी जुड़ना शेष हैं। अंतिम आंकड़े जारी होने के बाद ही धान खरीदी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अवैध धान पर कड़ी निगरानी, 900 टन से ज्यादा जब्त कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस दौरान अवैध धान की खपत पर कड़ी निगरानी रखी गई। नोडल अधिकारियों, उड़नदस्ता दलों और चेक पोस्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों के तहत 900 टन से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों, राइस मिल्स और पोहा मिलों में नियमित रूप से भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *