कलेक्टर ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

जिले ने कक्षा पांचवी की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान एवं कक्षा आठवीं की परीक्षा में छठवां स्थान किया अर्जित

कलेक्टर ने परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

अनूपपुर/ मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित पांचवी एवं आठवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। जिले का पांचवी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 98.61 प्रतिशत और आठवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम 96.77 प्रतिशत रहा। अनूपपुर जिले ने 5 वीं की परीक्षा में प्रदेश की सूची में तीसरा स्थान तथा कक्षा 8 वी में छठवां स्थान अर्जित किया। अनूपपुर जिले में कक्षा 5 वीं में 10920 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 10147 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसी तरह कक्षा 8 वीं में 11347 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 10881 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

कलेक्टर हर्षल पंचोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने पांचवीं एवं आठवीं परीक्षा में सभी सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *