झुंझुनूं | पीसीपीएनडीटी डिकॉय मुखबिर योजना के नए पोस्टर का विमोचन बुधवार को कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भ्रूण लिंग जांच को लेकर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिले में भ्रूण लिंग परीक्षण पर गंभीरता से निगरानी रखी जा रही है। योजना के बारे में विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक कर रहे है। लिंग परीक्षण की सही सूचना पीसीपीएनडीटी टीम को देने व सफल डिकॉय होने पर 3 लाख रुपए की राशि सरकार देती है। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने जिले में हेल्पलाइन नंबर 9799997795 जारी किया हुआ है। मुखबीर योजना का नया पोस्टर डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा ने तैयार किया है। इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. बीएल सर्वा, डॉ. अरुण अग्रवाल, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भामू, दिनेश खेदड़ मौजूद रहे।


