कलेक्टर ने सड़क व भवन निर्माण का निरीक्षण किया

भास्कर न्यूज | धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कुरूद एवं मगरलोड विकासखंड के सड़क व भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने नारी पुल से परसट्टी मार्ग (लंबाई 3.50 किमी), गाड़ाडीह से परखंदा–गुदगुदा–नारी रोड (लंबाई 12.20 किमी), उमरदा चौक एक्सप्रेसवे मार्ग व भेंडरी में निर्मित महतारी सदन का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेकर जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। भेंडरी स्थित महतारी सदन के निरीक्षण के दौरान संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडब्ल्यूडी ईई चहल, जनपद पंचायत मगरलोड सीईओ दिव्या ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *