खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने उत्कृष्ट स्कूल में विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने घरों की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि पानी का उत्पादन नहीं किया जा सकता, इसलिए हमें पानी का अपव्यय रोकना होगा और पानी की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी बचाना होगा। जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया
हर वर्ष भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पानी बचाने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। पानी बचाने की दिशा में अभी नहीं जागे, तो बहुत देर हो जाएगी। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के फायदे बताए। वर्षा के पानी की एक-एक बूंद जमीन में समाकर भूजल स्तर को बढ़ाए। जिले की हर पक्की छत से वर्षा का पानी भूजल संवर्धन के उपयोग में आए। अमृत संचय अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट मकानों की पक्की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना है। कलेक्टर बोले- लोगों को रोकें-टोकें
अपने घरों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं। आसपास रहने वाले लोगों को भी प्रेरित करें। पानी का अपव्यय करने वालों को रोकें और टोकें।


