कलेक्टर ने स्कूलों का निरीक्षण किया:शिक्षकों को शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के निर्देश दिए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे ने आज गौरेला विकासखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली, साथ ही शिक्षकों की बैठक लेकर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला (टीकर कला), शासकीय हाई स्कूल हर्राटोला, शासकीय हाई स्कूल अंधियारखोह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरजा और स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय धनौली का दौरा किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति और अध्यापन के स्तर की जांच की। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को समझाया विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, रुचि लेकर पढ़ाई करने और रटकर पढ़ने के बजाय समझकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक स्कूल में कलेक्टर ने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों की संख्या, उनकी पदस्थापना तिथि और उनके द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषयों की जानकारी प्राप्त की। पिछले बोर्ड परीक्षा परिणामों के प्रतिशत की जानकारी लेते हुए, जिन स्कूलों का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा, उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों को निर्देश दिए कलेक्टर ने आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे केवल अपनी ड्यूटी पूरी न करें, बल्कि अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें और समर्पण भाव से बच्चों को पढ़ाएं व उनका मार्गदर्शन करें। उन्होंने ब्लूप्रिंट के अनुसार परीक्षा की तैयारी कराने, अतिरिक्त कक्षाएं लेने, पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद सतत अभ्यास कराने और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि प्रयासों में कमी नहीं होनी चाहिए और कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *