कलेक्टर ने स्कूल-आंगनबाड़ी का किया निरीक्षण:धान खरीदी केंद्र देवरीकला में रकबा समर्पण के निर्देश दिए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने 24 नवंबर को विभिन्न पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र-24 मरवाही के एक दर्जन वार्डों का निरीक्षण कर गणना पत्रक वितरण, एकत्रीकरण और बीएलओ ऐप में प्रविष्टि की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि में पूरा किया जाना है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, रोजगार मेट और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे वार्ड पंचों का भी सहयोग लें और कार्य में प्रगति के लिए सहयोगियों को दो-दो के समूह में अलग-अलग पारा, मोहल्ला एवं वार्ड में भेजकर फॉर्म एकत्र कराएं। स्कूल और धान केंद्रों का निरीक्षण मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के अवलोकन के दौरान, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शासकीय प्राथमिक शाला कुदरी, शासकीय प्राथमिक शाला सेवरा और आंगनबाड़ी केंद्र सेवरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की कुल दर्ज संख्या, उपस्थिति, शिक्षकों की पदस्थापना और उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही, बच्चों के अध्ययन-अध्यापन और शाला परिसर में साफ-सफाई का भी अवलोकन किया। इसके अलावा कलेक्टरमंडावी ने पेण्ड्रा विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र देवरीकला का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केंद्र में लाए गए धान की मात्रा, टोकन, बारदानों की उपलब्धता, नमी, गुणवत्ता, तौल, ड्रैनेज और स्केटिंग जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समिति प्रबंधक को धान के समुचित रखरखाव के लिए प्रासंगिक व्यय की राशि से डबल लेयर का ड्रैनेज बनाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *