भास्कर न्यूज | कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने शुक्रवार को जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम में रखे हुए जनरल स्टाम्प, नोटरी, रेवेन्यू व बहुमूल्य वस्तुओं का भौतिक सत्यापन किया। इसके साथ ही वित्तीय नियमों व निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश वरिष्ठ कोषालय अधिकारी रामानंद कुंजाम को दिए। कलेक्टर द्वारा वर्ष में दो बार जिला कोषालय का निरीक्षण किया जाता है। इसी के तहत शुक्रवार को कलेक्टर ने जिला कोषालय का निरीक्षण कियाा। इस दौरान कोषालय के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।


