कलेक्टर ने 8 बीएलओ को SIR उपलब्धि पर सम्मानित किया:मतदाता गणना और डिजिटाइजेशन में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला सम्मान,विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी

कोंडागांव जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 8 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के तहत दिया गया। बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित कर घर-घर जाकर भरवाया जा रहा है और बीएलओ ऐप में ऑनलाइन एंट्री भी की जा रही है। कलेक्टर ने 8 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सराहा इन 8 बीएलओ ने निर्धारित समय सीमा से पहले गणना पत्रक वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया था। कलेक्टर पन्ना ने उनके इस कार्य की सराहना की और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सम्मानित होने वाले बीएलओ में केशकाल विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र सुरडोंगर-3 के शिक्षक सावन कुमार सोनवानी, मतदान केंद्र कौंदकेरा के व्याख्याता हेमंत कुमार साहू, मतदान केंद्र प्रधानचेर्रा के शिक्षक किशोर कुमार नरेटी और मतदान केंद्र ब्यालपुर के शिक्षक मानसाय नाग शामिल हैं। इसी प्रकार, कोंडागांव विधानसभा अंतर्गत मतदान केंद्र कराठीआलवाड़ के शिक्षक उमेश कुमार देवांगन, मतदान केंद्र उलेरा-1 के शिक्षक शिवलाल मरकाम, मतदान केंद्र बेलोण्डी के सहायक शिक्षक नील कुमार नाग और मतदान केंद्र बड़ेकनेरा के शिक्षक संजय पटेल को भी सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *