कलेक्टर बोलीं- 563 गांवों में सुविधाएं के लिए प्लान बनाए:शहपुरा विधायक ने आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग का आरोप लगाया, जांच की मांग

डिंडौरी कलेक्ट्रेट में सोमवार को ‘धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान’ को लेकर बैठक हुई। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने अफसरों को साफ निर्देश दिए कि चुने गए 563 गांवों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए तुरंत प्लान तैयार करें। इसी बैठक में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आयुष्मान कार्ड के गलत इस्तेमाल का मुद्दा उठाया और इसकी जांच कराने की बात कही। विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आरोप लगाया कि जिले में आयुष्मान कार्ड के नाम पर धांधली हो रही है। उन्होंने हाल ही में राछो घाट पर हुई बस दुर्घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उस बस में करीब 35 आयुष्मान कार्ड धारक सवार थे, जो जबलपुर के किसी अस्पताल जा रहे थे। विधायक ने सवाल किया कि आखिर इन लोगों को लालच देकर कौन ले जा रहा था? उन्होंने अफसरों से मांग की कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच हो। गांवों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क सुधारने पर जोर कलेक्टर ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए बिजली विभाग से कहा कि जिन गांवों में अब तक बिजली की लाइन नहीं पहुंची है, वहां सोलर पैनल लगाकर उजाला किया जाए। साथ ही, उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंद पड़े 75 टावरों को तुरंत चालू करें ताकि ग्रामीणों को मोबाइल नेटवर्क के लिए परेशान न होना पड़े। इलाज और रोजगार के लिए नई तैयारी बैठक में तय हुआ कि लोगों को बेहतर इलाज देने के लिए 35 नए उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, जिससे हर 3 हजार की आबादी पर एक अस्पताल उपलब्ध हो सके। युवाओं को काम सिखाने के लिए उद्योग विभाग 35 ट्रेनिंग सेंटर खोलेगा। वहीं, वन विभाग से कहा गया कि वे जंगलों में रहने वाले लोगों को उनके अपने काम और स्थानीय उत्पादों के जरिए कमाई के नए रास्ते दिखाएं। अधिकारियों की रही मौजूदगी इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव और सभी इलाकों के एसडीएम मौजूद रहे। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रस्ताव समय पर पूरे होने चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *