कलेक्टर बोले-अवैध खनन और नल कनेक्शन पर कड़ी कार्रवाई करें:समीक्षा बैठक में दीपावली से पहले शहर में साफ-सफाई और सड़क सुधार के निर्देश

​​​​​​बूंदी में सोमवार को कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों और जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली से पहले शहर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त सड़कों की सुधार कार्यवाही प्राथमिकता से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मिलावटी खाद्य पदार्थों और लंबित प्रकरणों पर सख्त निगरानी कलक्टर ने निर्देश दिए कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए और संपर्क पोर्टल पर लंबित सभी प्रकरणों का निस्तारण तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला कलक्टर ने पीएम स्वनिधि और सीएम स्वनिधि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और इन योजनाओं को और गति देने के आदेश दिए। इसके अलावा, उन्होंने अवैध खनन और अवैध नल कनेक्शन पर नियमित कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए। जिला कलक्टर ने सरकारी कार्यालयों के लिए आवश्यक भूमि आवंटन प्रस्ताव शीघ्र भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी, साथ ही विद्युत, कृषि, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *