कलेक्टर बोले-खरीदी केंद्रो पर व्यवस्थाएं सुधारे, किसान स्लॉट बुकिंग कराएं:मऊगंज में एसपी के साथ खरीदी केंद्रों का लिया जायजा, कहा-समय पर भुगतान करें

मऊगंज में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। बुधवार को बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बहुती, पहाड़ी, हनुमना और मुनिहाई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खरीदी केंद्रों पर छाया-पानी, अलाव सहित अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश कलेक्टर ने निर्देश दिए कि खरीदी केंद्रों पर छाया-पानी, अलाव, हम्माल, तौल-कांटे, बारदाना और सफाई उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को धान का समय पर परिवहन और तीन दिन के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। किसानों को सूखी और साफ धान लाने और सुविधा अनुसार स्लॉट बुकिंग का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। 11 केंद्रों पर अब तक 7,320 किसानों ने बुक किया जिले में कुल 34 खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान उपार्जन के लिए 22 हजार 500 किसान पंजीकृत हैं, जिनमें से 11 केंद्रों पर अब तक 7,320 किसानों ने स्लॉट बुकिंग की है। राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी लगातार इन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। एक अन्य मामले में, कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को उच्च न्यायालय में दायर एक रिट याचिका का जवाब-दावा तैयार करने का प्रभारी नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रकरण से संबंधित सभी फाइलें एकत्र कर सरकारी वकील के माध्यम से रिपोर्ट तैयार करें और शासन का पक्ष प्रभावी ढंग से न्यायालय में प्रस्तुत करें। सीएम हेल्पलाइन और टीएल प्रकरणों की हुई समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में अपर कलेक्टर पी.के. पाण्डेय ने सीएम हेल्पलाइन और टीएल (टाइम लिमिट) प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। खाद्य, पीएचई, ग्रामीण विकास और ऊर्जा विभाग को विशेष रूप से लंबित प्रकरणों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मऊगंज और देवतालाब विधानसभा क्षेत्रों में शेष गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन तीन दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने पुनरीक्षण की अवधि 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *