भास्कर न्यूज | बालोद जिला हॉकी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर का स्वागत किया। जिले में हॉकी खेल की स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, खिलाड़ियों की समस्याओं और संघ की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। संघ के सदस्यों ने बताया कि जिले के खिलाड़ी हॉकी में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशिक्षण सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और खेल मैदानों की कमी से खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन हॉकी को प्राथमिकता दे और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए। कोच तोरण सिन्हा ने जिले में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों और खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। मीडिया प्रभारी मिथलेश तारम ने संघ की प्रचार-प्रसार योजनाओं को सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष तोमन साहू, सचिव और कोच तोरण सिन्हा, मीडिया प्रभारी मिथलेश ,रामकुमार सिन्हा, राजेश घोड़ेश्वर, रूपेंद्र सिन्हा, आर. के. गंगबेर, दिनेश साहू, दिनेश तापड़िया, रविचंद्रन कलिहारी और गीतांजलि मौजूद रहे। संघ के कार्यों की सराहना की: कलेक्टर मिश्रा ने संघ के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हॉकी जैसे पारंपरिक खेलों के विकास के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने सहयोग दिया जाएगा।


