कलेक्टर सौम्या पहुंचीं सआदत अस्पताल:बोलीं- अतिक्रमण की मिली शिकायत, पीएमओ को दिए निर्देश

टोंक जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सआदत अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया।
इस दौरान लोगों ने अस्पताल परिसर में कुछ जगह अतिक्रमण की शिकायत की। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही नगर परिषद को आदेश देकर अतिक्रमण हटाने के लिए आश्वस्त किया।
साथ ही अस्पताल परिसर स्थित धर्मशाला में भी बाथरूम बनाने की मांग सामने आई हैं। इस पर कलेक्टर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द से ही इसका प्रोफेजल बनाकर बाथरूम बनवा दिया जाएगा। अस्पताल में व्यवस्थाएं है ठीक
कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं काफी ठीक है। मरीजों की बेडशीट रोजाना बदली जा है। दवाइयों की यकायक शॉर्टेज आती है तो उन्हे पर्चेज करवा दिया जाएगा। मरीजों को किसी तरह की कोई समस्या आएगी, तो उसे दुरस्त कर दिया जाएगा। फिर भी पीएमओ डॉक्टर बीएल मीणा को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *