रायपुर के अलग-अलग चौक चौराहा पर शनिवार की सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी देखने को मिली। कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेद सिंह और नगर निगम के अधिकारी सड़कों की स्थिति का जायजा ले रहे थे। नगर निगम के आयुक्त विश्व दीप और जिला पंचायत के सीईओ कुमार विश्व रंजन भी मौजूद थे। अधिकारियों ने इस दौरान शहर शहर के उन हिस्सों का दौरा किया जहां ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है सड़क जाम रहती हैं। अब इन जगहों पर ट्रैफिक स्मूद करने को लेकर नया सिस्टम लागू किया जा सकता है । इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्लानिंग कर रहे हैं। रायपुर के एमजी रोड तत्यापारा चौक शारदा चौक गोल बाजार मालवीय रोड जैसे इलाकों में अक्सर ट्रैफिक जाम से आम आदमी परेशान होता है। आम लोगों से बातचीत करके सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था को ठीक करने के लिए अधिकारी योजना बना रहे हैं।


