दंतेवाड़ा | जिले के कलेक्टोरेट परिसर में रोजाना जिले भर के सैकड़ों लोग अलग-अलग कामों को लेकर पहुंचते हैं। कुछ लोग यहां अपनी समस्या लेकर दूर-दराज के इलाकों से भी आते हैं। अभी गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। ऐसे में पूरे परिसर में आम जनता के लिए पीने के पानी की व्यवस्था कहीं भी नहीं है। लोग यहां दूर से आने के बाद प्यास बुझाने के लिए यहां-वहां भटकते रहते हैं। लेते थे लेकिन यह वॉटर कूलर भी खराब होकर बंद पड़ा है। परिसर में लोगों को राहत देने के लिए एक प्याऊ की स्थापना करवानी चाहिए। दंतेवाड़ा से रामधर बघेल की रिपोर्ट


