कलेक्टोरेट में हाईटेक सिक्यूरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों को ही एंट्री

कलेक्टोरेट के सरकारी विभागों में जाना आम लोगों के लिए दिन ब दिन मुसीबत बनता जा रहा है। एक महीने से ऐसे किसी भी गाड़ी वाले को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है जो हेलमेट या सीट बेल्ट लगाए बिना आते हैं। कलेक्टोरेट में घुसने की लोग जिद करते हैं या ट्रैफिक पुलिस से बहस करते हैं तो उन्हें अंदर तो जाने दिया जाता है, लेकिन बाद में उनके घरों में एक हजार रुपए का ई-चालान भेजा जा रहा है। अब प्रशासन की ओर से नया आदेश जारी किया गया है कि जिनकी गा​िड़यों में हाई सिक्यूरिटी वाले नंबर प्लेट नहीं लगे होंगे उन्हें भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसकी शुरुआत सरकारी अफसरों-कर्मचारियों से की जा रही है। कलेक्टोरेट के सभी अफसरों-कर्मचारियों को हाई सिक्यूरिटी वाले नंबर प्लेट लगाने होंगे। प्रशासन के अफसरों-कर्मचारियों के व्हाट्स ग्रुप में यह आदेश जारी होने के बाद से ही कर्मचारी नाराज हैं। उनका कहना है कि पहले कुछ दिनों का समय दिया जाना चाहिए था, लेकिन सीधे आदेश जारी कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को आनन-फानन में अपनी गा​ड़ियों के नंबर प्लेट बदलवानी पड़ेगी। इधर, आम जो बिना हेलमेट या कार की सीट बेल्ट लगाए बिना कलेक्टोरेट पहुंच रहे हैं उनका कहना है कि शहर की सड़कों पर बिना बेलमेट, सीट बेल्ट या नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस वैसे ही कार्रवाई कर रही है। ऐसे में कलेक्टोरेट में इस तरह का नियम लागू नहीं करना चाहिए। खासतौर पर बाहर से आने वाले लोगों को अपनी गाड़ी कलेक्टोरेट से दूर खड़ी करनी पड़ रही है। महिलाओं और बुजुर्गों को पैदल जाना पड़ता है। क्योंकि पुलिस वाले उन्हें अंदर जाने ही नहीं देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *