कलेक्ट्रेट कार्यालय में NDRF ने की मॉकड्रिल:गुना में ऊपरी मंजिल पर फंसी महिला, बच्चे को रस्सी के सहारे किया रेस्क्यू

आपदा से निपटने के लिए NDRF की टीम ने कलेक्टर कार्यालय में मॉक ड्रिल किया। इसमे विभिन्न आपदाओं के दौरान फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए डेमो दिया गया। ऊपरी मंजिल पर फंसे नागरिकों, बच्चों को कैसे निकाला जाता है, यह भी बताया गया। कमांडर सैयद पाशा ने बताया कि डेमो के द्वारा जानकारी दी गयी है। इस दौरान SDRF, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। NDRF की टीम बनारस से यहां पहुंची थी। कलेक्ट्रेट में भूकंप व अन्य आपदा से निपटने के लिये एनडीआरएफ टीम द्वारा टेबिल टॉप एक्सरसाईज और को-ऑर्डिनेशन मीटिंग एवं मॉकड्रिल आयोजित की गयी। मॉकड्रिल के दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, ASP मानसिंह ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मॉकड्रिल के बारे में विस्तार से एनडीआरएफ टीम द्वारा जानकारी दी गई। आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान भवन के अंदर आपात स्थिति में फंसे हुए व्यक्तियों को निकालते हुए दर्शाया गया। इस दौरान क्या-क्या सावधानियां रखी जाना चाहिए, इसके संबंध में आवश्‍यक जानकारी दी गयी। साथ ही फायर सेफ्टी अधिकारी द्वारा भूकम्प जैसी आपदा के समय कैसे बचाव करें आदि की भी विस्तृत जानकारी दी गयी। कलेक्टर कार्यालय को आपदा स्पॉट बनाकर की ड्रिल
कलेक्टर कार्यालय को आपदा स्पॉट बनाया गया था। यहां ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर 14-15 नागरिक आपदा में फंसे हुए थे। सबसे पहले SDERF की टीम ने एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला। इसके बाद बाकी नागरिकों को निकालने के लिए NDRF की टीम को बुलाया गया। सभी उपकरणों के साथ टीम मौके पर पहुंची। सबसे पहले नागरिक जहां फंसे हुए थे, उनकी लोकेशन पता की गयी। इसके बाद पहली मंजिल पर फंसे नागरिकों को निकालने के लिए टीम रस्सी के सहारे ऊपर पहुंची। वहां से रोप के माध्यम से नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। वहीं फंसे बच्चे को टीम के जवान रूप के माध्यम से लेकर नीचे आये। तुरंत एक महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *