कलेक्ट्रेट की खराब लिफ्ट में फंसे आबकारी अधिकारी:आगर मालवा में 20 मिनट तक नहीं हुआ संपर्क; कर्मचारी ने सूझबूझ से बाहर निकाला

आगर मालवा कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जब एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई। लिफ्ट में आबकारी विभाग के जिला अधिकारी राजीव त्रिवेदी फंस गए। लिफ्ट रुकते ही बाहर लगा आपातकालीन सायरन तेज आवाज में बजने लगा। इसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियाें ने मौके पर पहुंचकर 20 मिनट बाद आबकारी अधिकारी को बाहर निकाला। पहले हाथ से खोलने की कोशिश की घटना के दौरान सायरन सुनते ही कलेक्टोरेट परिसर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों ने पहले लिफ्ट का दरवाजा हाथ से खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखें 3 तस्वीरें… फोन से संपर्क नहीं हुआ आपातकालीन फोन से अंदर फंसे अधिकारी से संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, पर तकनीकी खराबी के कारण बात नहीं हो सकी। इसी दौरान कर्मचारी असलम खान ने समझदारी दिखाई। उन्होंने वैकल्पिक चाबी की व्यवस्था की और 20 मिनट बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफलता पाई। वैकल्पिक चाबी से खोलकर बाहर निकाला जानकारी के अनुसार लिफ्ट पूरी तरह नीचे नहीं आई थी, बल्कि बीच में ही अटक गई थी। असलम खान ने हाथ बढ़ाकर आबकारी अधिकारी राजीव त्रिवेदी को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी के बाहर आते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय जैसी महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों में लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *