कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:गृहमंत्री पर अंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप, माफी मांगने की मांग

देश के गृहमंत्री अमित शाह पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने करौली कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने अंबेडकर के अपमान पर माफी मांगने और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पुष्पेंद्र मीणा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी करौली अध्यक्ष शिवराज मीणा की अध्यक्षता में देश के गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संसद में देश के गृहमंत्री पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। पीसीसी सचिव भूपेंद्र भारद्वाज ने कहा कि मुद्दे से भटकाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा द्वारा झूठे मुकदमें लगाने का आरोप लगाते हुए विरोध की बात कही। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गृहमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बयानों और भाजपा की राजनीति की निंदा की। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमों को तुरंत वापस लेने की मांग की। भाजपा सरकार और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा माफी मांगने की मांग की। जिला अध्यक्ष शिवराज मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। किसी भी प्रकार के अपमान को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए कार्यों से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस संघर्ष में एकजुट होकर खड़े रहेंगे। इस दौरान प्रदेश महासचिव कन्हैया लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सेवक राम, रामचरण मीणा, जिला सचिव अफजल कुरेशी, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षीलाल बैरवा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल माली, हिंडौन देहात कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, हिंडौन शहर अध्यक्ष एजाज अहमद, राजेंद्र मनेमा, राजेश पहाड़ी, भंवर लाल मीणा, रामगिलास जाटव, गौरव सहरिया, राजन मीणा, दिनेश झारेडा, राम अवतार, पवन पैटोली, भगवान सिंह, इंद्राज जाटव, राजेंद्र डागौर, राजेंद्र मीणा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *