कल अपना अंक देख सकेंगे सीडीपीओ के अभ्यर्थी

जेपीएससी ने सीडीपीओ के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति परीक्षा का कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 14 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन कर अपने प्राप्तांक देख सकते हैं। साथ ही इसी अवधि में उत्तरपुस्तिका अवलोकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आयोग के मुताबिक उत्तरपुस्तिकाओं का अवलोकन 20 और 21 जनवरी को आयोग कार्यालय में कराया जाएगा। क्यों अहम है यह अपडेट कट-ऑफ जारी होने से अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट हो जाता है कि चयन की सीमा क्या रही और वे किस श्रेणी में कहां खड़े हैं। वहीं उत्तरपुस्तिका अवलोकन की सुविधा से अभ्यर्थी अपने मूल्यांकन की पारदर्शिता की जांच कर सकते हैं। कैटेगरी वाइज कट ऑफ श्रेणी कट-ऑफ 14-19 जनवरी तक प्राप्तांक देख सकते हैं {20-21 जनवरी आयोग कार्यालय में देख सकेंगे उत्तरपुस्तिका {ई-मेल से अभ्यर्थियों को सूचना देकर तिथि और समय बताया जाएगा {उत्तरपुस्तिका देखने के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य। प्रति उत्तरपुस्तिका 20 रुपए चार्ज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *