कल क्लब कराएगा पहला रेपिड मास्टर्स क्लैश शतरंज टूर्नामेंट

जालंधर| लायंस क्लब,जालंधर और 99 माइल्स ओवरसीज के संयुक्त तत्वावधान में पहला रेपिड मास्टर क्लैश 2026 रविवार 18 जनवरी को होगा। कैंट स्थित बीडीआर्य गर्ल्स कॉलेज में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्लब के प्रधान प्रभजोत सिद्धू ने बताया कि यह आयोजन खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए खेल, सीख और मनोरंजन का एक अनूठा मंच होगा। प्रतियोगिता के आयोजक निखिल कुमार हैं। टूर्नामेंट का संचालन अंतर राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फाईड) के नियमों के अनुसार किया जाएगा। मुख्य निर्णायक दिनेश गेरा, तकनीकी प्रमुख शुभम शुक्ला होंगे। यह रेपिड शतरंज टूर्नामेंट 25+10 समय नियंत्रण, स्विस सिस्टम और 5 राउंड में खेला जाएगा। इसमें ओपन अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9, अंडर-7 वर्ग शामिल हैं। शीर्ष तीन विजेताओं को ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को सहभागिता पदक दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को आगामी दिनों में दो फेस-टू-फेस फ्री शतरंज वर्कशॉप्स का अवसर मिलेगा। योग्य क्लासिकल रेटेड खिलाड़ियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *