भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (पीपीएससी) की ओर से रविवार को लिए गए रिसर्च असिस्टेंट ग्रेड-ए की लिखित परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके लिए उम्मीदवार को 6 फरवरी शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करवानी होगी। कमिशन द्वारा चारों सेट की आंसर की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। तय समय के बाद आपत्तियां नहीं ली जाएंगी। फाइनल आंसर की कमिशन द्वारा ऑनलाइन ही रिलीज की जाएगी। कमिशन द्वारा सभी क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को ssbtestpup2022@gmail .com पर बोर्ड द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में ही आपत्ति देनी होगी। इसके लिए प्रति आपत्ति के लिए 50 रुपये की फीस रखी गई है। जोकि डिमांड ड्राफ्ट के जरिए अदा करनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्ति की एक्सपर्ट पैनल द्वारा जांचा जाएगा। उम्मीदवारों को सवाल के जवाब से संबंधित सभी आपत्तियों के लिए संबंधित रेफरेंस, वेबसाइट इत्यादि भी बताना होगा। रिव्यू होने के बाद सदस्यों को फाइनल निर्णय लिया जाएगा। अगर कमिशन द्वारा कोई सवाल रद्द किया जाता है तो सभी उम्मीदवारों को चार अंक हासिल होंगे। भले ही उम्मीदवार द्वारा सवाल का जवाब दिया हो या नहीं। उसके बाद आपत्तियां नहीं ली जाएंगी। फाइनल आंसर की कमिशन द्वारा ऑनलाइन ही रिलीज की जाएगी।


