कल रात 11 बजे रांची से खुलेगी श्रावणी मेला के लिए स्पेशल ट्रेन

देवघर श्रावणी मेला के दौरान ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों और कांवरियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 08646/ 08645 रांची- भागलपुर -रांची (वाया सुल्तानगंज) श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 10 जुलाई से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रांची से प्रस्थान करेगी। यह मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 11 बजे छूटेगी, जो मूरी 12.05 बजे, बरकाकाना 01.35 बजे, सुल्तानगंज 9.45 बजे पहुंचेगी और भागलपुर 12.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08645 भागलपुर -रांची (वाया कोडरमा) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी तथा सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मूरी होते हुए रांची आएगी। कुल 14 ट्रिप करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 08610/ 08609 रांची- भागलपुर -रांची (वाया जसीडीह) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 12 जुलाई से 11 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बुधवार को रांची से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मूरी, धनबाद, जसीडीह, किउल, सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर जाएगी। कुल 14 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन भी रांची से रात 11 बजे छूटेगी, जो मूरी 12.05 बजे, बोकारो स्टील सिटी 1.15 बजे, धनबाद 4.05 बजे, जसीडीह 7.20 बजे, सुल्तानगंज 11.57 बजे व भागलपुर दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 08609 भागलपुर से रांची वाया जसीडीह 13 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और गुरुवार को भागलपुर से प्रस्थान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *